{"_id":"621269c0924ed450245c4d7a","slug":"ugc-net-hundreds-of-meritorious-selected-from-lucknow-students-of-lviv-bbau-language-university-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट : लखनऊ के सैकड़ों मेधावी चयनित, लविवि, बीबीएयू, भाषा विवि के छात्र शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी नेट : लखनऊ के सैकड़ों मेधावी चयनित, लविवि, बीबीएयू, भाषा विवि के छात्र शामिल
Sun, 20 Feb 2022 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Feb 2022 09:48 PM IST
सार
यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए उच्च योग्यता वाले छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी देता है। विश्वविद्यालय के 40 से अधिक छात्रों ने जेआरएफ व 60 से ज्यादा छात्रों ने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
यूजीसी नेट रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवंबर 2021 में आयोजित यूजीसी नेट के शनिवार को घोषित परिणाम में लखनऊ के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। लखनऊ विश्वविद्यालय, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू), ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों के भी विद्यार्थियों ने इसमें सफलता पाई है।
विज्ञापन
यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए उच्च योग्यता वाले छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी देता है। विश्वविद्यालय के 40 से अधिक छात्रों ने जेआरएफ व 60 से ज्यादा छात्रों ने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया है। यूजीसी नेट क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी अब सहायक प्रोफेसर के रूप में उच्च शिक्षण संस्थान में तैनाती के लिए तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
इसमें से राजनीति विज्ञान के छात्र अर्चित पांडेय ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विभाग के 5 जेआरएफ और 12 नेट क्वालीफाई किया है। समाजशास्त्र विभाग से जेआरएफ के लिए 11 और नेट में 11 छात्रों के सफाई पाई है। शिक्षा विभाग के छात्रों ने 5 जेआरएफ और 6 नेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही व्यावहारिक अर्थशास्त्र, संस्कृत, भूगोल, गृह विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान, पश्चिमी इतिहास, आधुनिक इतिहास, मनोविज्ञान, फारसी, पत्रकारिता, आधुनिक भारतीय इतिहास, सांख्यिकी, पर्यटन अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विभाग के भी छात्र इसमें सफल हुए हैं। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि यह किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए एक प्रतिष्ठित व महत्वपूर्ण क्षण है जब वहां के छात्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं और किसी भी क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
वहीं बीबीएयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विद्यार्थी रोहित कुमार और निखिल कुमार ने नेट जेआरएफ तथा अनुराग विद्यार्थी, सतवीर सिंह नेहरा, दिव्यांशु गुप्ता, राजीव रंजन ने नेट में सफलता पाई है। विधि विभाग से सुनिधि सिंह, रीता, संदीप सिन्हा, अनुज कुमार और चंद्र मोहन ने इसमें सफलता हासिल की है। समाजशास्त्र विभाग के आमिर फैसल, कमलेश यादव, शशांक शुक्ला, सिमरन, अश्वनी, सांख्यिकी विभाग से दीक्षा आर्या, सुभाष कुमार, ऋषभ कुमार, जाह्नवी पटेल को सफलता मिली है।
इसके साथ ही आईटी विभाग से मोहित, जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग से शालिनी श्रीवास्तव और नीलू शर्मा, राजनीति विज्ञान से गुलशन कुमार, दामिनी वर्मा, गणेश, अनुपम पाठक, विभव शर्मा, शांतनु, दुर्गेश, रवि वर्मा, अनुभूति, रवि मिश्रा और कविता ने सफलता हासिल की है। कुलपति प्रो. संजय सिंह समेत सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।
दूसरी तरफ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के दस विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया है। इसमें रूपा श्रीवास्तव, शिवम चतुर्वेदी, राहत ज़बी, दिव्या शुक्ला, छात्रा ख़ालिदा ज़िआ शामिल है। वहीं विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों मोहम्मद साजिद ख़ान, अभिषेक कुमार मौर्या, सैयद वाहिद, मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद नसीम फैज़ी ने भी नेट जेआरएफ उत्तीर्ण किया है। वहीं जेएनपीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के रुचिका पांडेय, हर्षित प्रताप सिंह, विवेक मुखर्जी ने भी नेट क्वालीफाई किया है।