फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UG and phd admission form available now in lucknow university

लविवि : यूजी-पीएचडी प्रवेश आवेदन आज से, यूजी की 2813 व पीएचडी की 439 सीटों के लिए होगा कड़ा मुकाबला

Tue, 09 Mar 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
UG and phd admission form available now in lucknow university
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के सत्र 2021-22 व पीएचडी सत्र 2020-21 की प्रवेश आवेदन प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू हो रहे हैं। यूजी में जहां लगभग 2813 सीटों के लिए वहीं पीएचडी में 439 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। कोरोना संक्रमण दर कम होने के बाद इस साल विवि फिर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा, जिसकी तिथि बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्नातक में बीए, बीए ऑनर्स, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायोलॉजी, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, शास्त्री, लॉ पांच वर्षीय, बीवीए, बीएफए, बीएससी योगा, बीवोक रिनुएबल एनर्जी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीजेएमसी के प्रवेश फॉर्म जारी किए जा रहे हैं। प्रवेश आवेदन ऑनलाइन लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर एडमिशन पेज के माध्यम से होगा। इस पर प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

प्रवेश आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों के लिए 800 व एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए 400 रुपये शुल्क होगा। प्रवेश आवेदन की आखिरी तिथि 20 अप्रैल और 1000 रुपये लेट फीस के साथ 27 अप्रैल है। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रमों बीबीए, बीबीए (आईबी व एमएस) व बीसीए के प्रवेश फॉर्म की फीस सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये व एससी-एसटी के लिए 500 रुपये है। प्रवेश आवेदन की आखिरी तिथि 20 अप्रैल और 1000 रुपये लेट फीस के साथ 27 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश आवेदन 15 अप्रैल तक
विवि प्रशासन के अनुसार पीएचडी की 439 सीटों के लिए होने वाले ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों के लिए 2000 रुपये व एससी-एसटी के लिए 1000 रुपये है। प्रवेश आवेदन की आखिरी तिथि 15 अप्रैल और 1000 रुपये लेट फीस के साथ 22 अप्रैल है। लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्ट टाइम पीएचडी की 76 सीटों के लिए जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
सीटों का विवरण
बीए ऑनर्स-- 400
बीएससी मैथ्स-- 480
बीएससी बायो-- 280
बीकॉम-- 690
बीकॉम ऑनर्स-- 180
शास्त्री-- 25
एलएलबी फाइव ईयर-- 160
बीवीए/बीएफए-- 93
बीए/बीएससी योगा-- 60
बीवोक रिनुएबल एनर्जी-- 25
बीबीए-- 180
बीबीए आईबी-- 60
बीबीए एमएस-- 60
बीबीए टूरिज्म-- 60
बीसीए-- 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed