{"_id":"5d17c1278ebc3e3caa3e7064","slug":"ug-and-pg-admission-process-from-5-july-lucknow-news-lko4680017126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास विवि में यूजी-पीजी प्रवेश ५ जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास विवि में यूजी-पीजी प्रवेश ५ जुलाई से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास विवि : बीए, बीकॉम, एमए प्रवेश का कार्यक्रम जारी
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के सामान्य कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होगी। शनिवार को विवि प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। बीए की कटऑफ तीन व बीकॉम की चार जुलाई को जारी होगी। पीजी की कटऑफ जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। इसे विवि की वेबसाइट dsmnru.up.nic.in पर देखा जा सकेगा।
प्रवेश निदेशक गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रो. अवनीश चंद्र मिश्रा के अनुसार बीए अनारक्षित डिसेबल व नॉन डिसेबल्ड विद्यार्थियों की प्रवेश काउंसलिंग 5 जुलाई, बीकॉम अनारक्षित डिसेबल व नॉन डिसेबल्ड विद्यार्थियों की 6 जुलाई, बीए रिजर्व कैटेगरी डिसेबल व नॉन डिसेबल्ड विद्यार्थियों की 8 जुलाई, बीकॉम रिजर्व कटेगरी डिसेबल व नॉन डिसेबल्ड विद्यार्थियों की 9 जुलाई को होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची के बीए-बीकॉम अनारक्षित डिसेबल व नॉन डिसेबल्ड विद्यार्थियों की प्रवेश काउंसलिंग 11 जुलाई व बीए-बीकॉम रिजर्व कैटेगरी डिसेबल व नॉन डिसेबल्ड विद्यार्थियों की प्रवेश काउंसलिंग 12 जुलाई को होगी। इसके बाद भी सीटें बचती हैं तो उन पर प्रवेश 15 जुलाई को होेगा।
इसी क्रम में एमए हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास व समाज कार्य कोर्स में प्रवेश 13 जुलाई को व दूसरी लिस्ट की काउंसलिंग 16 जुलाई को होगी। एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी व भोजपुरी में प्रवेश 15 जुलाई को, एमएससी के सभी विषयों में प्रवेश 11 जुलाई को, एमकॉम में प्रवेश 11 जुलाई को, सर्टिफिकेट कोर्स इन भोजपुरी व पीडीसीडी में प्रवेश 11 जुलाई को होगा। एमए, एमएससी, एमकॉम, सर्टिफिकेट कोर्स इन भोजपुरी व पीडीसीडी की बची हुई सीटों पर प्रवेश 18 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश व सेमेस्टर शुल्क काउंसलिंग के समय ही जमा करना होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी तीन फोटो, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट, हाईस्कूल, इंटर, स्नातक के अंकपत्र व सर्टिफिकेट, माइग्रेशन व टीसी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र आदि की मूल व छायाप्रति के साथ संपर्क करें। प्रवेश काउंसलिंग एमिनिटी ब्लॉक एक (बैंक ऑफ बड़ौदा बिल्डिंग) में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी।
व्यावसायिक कोर्सों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा
विवि के व्यावसायिक कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश निदेशक व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा प्रो. नागेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को बीएड स्पेशल, एमएड स्पेशल, बीपीओ, बीएएसएलपी की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से 3.30 बजे के बीच आयोजित हुई। इसमें 535 विद्यार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पीडीसीडी का प्रवेश इंटरव्यू आयोजित होगा।