{"_id":"520be997835ac46fdc6c64df7465e67e","slug":"typing-test-for-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर ऑपरेटर की टंकण परीक्षा की डेट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर ऑपरेटर की टंकण परीक्षा की डेट जारी
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की दूसरे चरण की परीक्षा आठ जनवरी 2014 से शुरू होनी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
तीस नवंबर 2013 को इस पद पर सीधी भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा हुई थी।
इसमें 40 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने सफल अभ्यर्थियों की आगामी आठ जनवरी से टंकण की परीक्षा शुरू हो रही है। इस परीक्षा के साथ ही उनके दस्तावेजों की जांच होगी।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दी गई तिथि व समय पर मूल अभिलेखों के साथ विधान सभा मार्ग स्थित भर्ती बोर्ड के कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन