{"_id":"68c1e6ebde600d288306ccdb","slug":"two-youths-were-duped-of-rs-175-lakh-in-the-name-of-job-in-kyrgyzstan-lucknow-news-c-13-knp1050-1378218-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किर्गिस्तान में नौकरी के नाम पर दो युवकों से 1.75 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किर्गिस्तान में नौकरी के नाम पर दो युवकों से 1.75 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड में विराजखंड-1 स्थित वन टाइम ट्रैवल्स एजेंसी के दो एजेंटों पर किर्गिस्तान में नौकरी का झांसा देकर 1.75 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। देवरिया के भटनी रामपुर निवासी मिथुन यादव और गाजीपुर जिले के शादियाबाद जखनिया निवासी गोपाल सत्य नारायण राम ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित मजदूर परिवार से हैं।
मिथुन ने बताया कि फरवरी में ट्रैवल एजेंसी के एजेंट इकबाल खान ने उनसे 70 हजार रुपये खाते में, 20 हजार रुपये फोन-पे के जरिये और 20 हजार रुपये नकद लिए। उधर, गोपाल ने पहले 25 हजार और फिर 15 हजार रुपये खाते के साथ 25 हजार रुपये नकद दिए।
दोनों को फर्जी वीजा और टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया, जहां जांच में पता चला कि दस्तावेज जाली हैं। पीड़ितों के फोन करने पर एजेंट का नंबर बंद था। पीड़ित एलडीए मार्केट, विराजखंड-1 स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे तो ताला मिला। इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने बताया कि इकबाल खान और उसके साथी कृष्णा कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। कृष्ण कुमार के खाते का इस्तेमाल इकबाल ने रकम मंगवाने के लिए किया था।