{"_id":"6acff19912a441dddf06a232","slug":"two-youths-on-a-bike-injured-in-a-collision-with-a-vehicle-lucknow-news-c-13-lko1096-1967217-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Thu, 15 Oct 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बुधवार दोपहर बनी-मोहान रोड पर गोदौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के अनुसार, रामदासपुर निवासी राजू और सुनीत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से मोहान की ओर से घर लौट रहे थे। गोदौली के पास कटी बगिया की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।