{"_id":"6750afd589423cfbea0d2ae7","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-1-lko1028-980337-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Thu, 05 Dec 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी और मलिहाबाद में हुए सड़क हादसों में युवक और साइकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर परिवारों में रोना-पीटना मच गया।
काकोरी के कुसमौरा गांव निवासी ललित यादव (29) प्राइवेट दुकान में नौकरी करते थे। उनके ससुर लक्ष्मी नारायण ने बताया कि बेटी रेखा वैवाहिक कार्यक्रम में सोमवार को बेटे युग को लेकर मायके हलुवापुर आई थी। मंगलवार देर शाम दामाद ललित ड्यूटी के बाद ससुराल पहुंचे, पर दोनों को बेटा आकाश छोड़ने पहले ही चला गया था। ललित घर जा रहे थे। कुसमौरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। इसके अलावा मलिहाबाद के दुलार मऊ निवासी इमरान बेग (45) उर्फ चीनी जरदोजी कारीगर थे। उनके भाई तारिक ने बताया कि इमरान मंगलवार शाम साइकिल से मलिहाबाद जा रहे थे। रास्ते में बाइक की टक्कर से उनकी मौत हो गई।