फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two years PG in one and a half years

Lucknow News: दो साल का पीजी डेढ़ साल में

Mon, 11 Nov 2024 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Two years PG in one and a half years
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पिछले चार साल से दो साल का पीजी पाठ्यक्रम महज डेढ़ साल में ही निपट रहा है। स्नातक पाठ्यक्रम की हालत इससे ज्यादा अलग नहीं है। हर साल यहां दाखिलों में देरी होती है। इसके बाद जैसे-तैसे पढ़ाई कराकर परीक्षा करा ली जाती है।
विज्ञापन


बीबीएयू में कोविड महामारी के समय शैक्षणिक सत्र पटरी से उतरा था। इसके बाद हर साल यहां नवंबर तक दाखिले ही होते रहते हैं। एक दिन पहले ही यहां स्नातक पाठ्यक्रमों में खाली बची सीटों के लिए स्पॉट काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है। नवंबर के 15 दिन बीत जाने के बाद दाखिले होंगे तो कितने दिन इनकी पढ़ाई हो पाएगी। यूजीसी के नियमों के अनुसार, सेमेस्टर में कम से कम 90 दिन कक्षाओं का संचालन होना चाहिए।
विज्ञापन



बीबीएयू प्रशासन 90 दिन की गणना पहले चरण में हुए दाखिलों के आधार पर कर लेता है। जबकि बाद में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए मुश्किल से डेढ़ महीने का समय ही मिल पा रहा है। केजीएमयू प्रशासन इस मामले में सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि प्रशासन अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर परीक्षा कराने की बात जरूर कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीयूईटी से भी पड़ा असर

बीबीएयू का सत्र पटरी से उतरने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) भी कम जिम्मेदार नहीं है। विवि के दाखिले सीयूईटी के माध्यम से हो रहे हैं। पहले सीयूईटी की काउंसिलिंग में देरी होने से दाखिले देर से हो पाते हैं। उसके बाद खाली बची सीटों पर स्पॉट काउंसिलिंग में लगने वाले समय की वजह से भी शैक्षणिक सत्र पिछड़ता है।


13 तक होगी काउंसिलिंग

बीबीएयू में स्नातक की खाली बची सीटों के लिए विभिन्न विषयों के लिए 13 नवंबर तक स्पॉट काउंसिलिंग होनी है। इसका पूरा ब्योरा विवि की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। दाखिले के लिए अर्हता और शर्तें भी वेबसाइट पर मौजूद हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दाखिले के लिए यहां अभी भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed