{"_id":"5d7fcaf18ebc3e014d68098f","slug":"two-women-went-tp-police-station-to-complain-their-husband-who-run-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाएं पहुंची थाने, कहा- हमसे शादी कर तीसरी को लेकर गायब हो गया पति, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाएं पहुंची थाने, कहा- हमसे शादी कर तीसरी को लेकर गायब हो गया पति, पुलिस कर रही तलाश
Tue, 17 Sep 2019 10:25 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोंडा के नगर कोतवाली में शनिवार को पहुंचीं दो महिलाओं ने पति पर अपनी शादी छुपा कर उनसे शादी करने का आरोप लगाया। वहीं पति के लखनऊ की एक दूसरी महिला को लेकर गायब हो जाने की बात बताई है। एक महिला ने अपने पति पर धोखे से तीन शादियां कर लेने का आरोप लगाया है। गोरखपुर व बहराइच की रहने वाली इन महिलाओं ने शनिवार को कोतवाली नगर में पति व सास के खिलाफ प्रताड़ित करने की तहरीर दी है।
गोरखपुर के मोहल्ला तुर्कमानगढ़ की रहने वाली सहर नसीम व बहराइच के मोहल्ला खत्रीपुरवा निवासी नेहा रईस शनिवार को कोतवाली पहुंचीं। महिलाओं ने नगर पुलिस को तहरीर देकर नगर कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड निवासी एक व्यक्ति पर धोखे से शादी रचाने के बाद उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
सहर नसीम का आरोप है कि गोंडा के एक व्यक्ति ने उससे 5 अप्रैल 2018 को शादी की थी। जब वह ससुराल आयी तो उसके पति व सास ने उसे काफी यातनाएं दीं। बाद में उसे पता चला कि उसके पति की शादी पूर्व में वह बहराइच के नेहा रईस नाम की लड़की से हो चुकी है। जिसे उसने छोड़ दिया है। बाद में वह जानकारी लेकर उसकी पहली पत्नी नेहा रईस से मिली।

Trending Videos
यह बात जब उसने अपने ससुराल में सास व पति से पूछा तो उन्होंने उसे प्रताड़ित किया। किसी से बात करने पर मना कर दिया और कुछ दिन बाद उसे लखनऊ दुबग्गा भेज दिया गया। लखनऊ में उसे उसके पति ने बाहरी लोगों को बुलाकर उनके साथ रात गुजारने के लिए विवश किया। उसका आरोप है कि इसका विरोध करने पर पति ने उसे असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुझे यहां पर पत्नी बनाकर नहीं देह व्यापार का धंधा कराने के लिए लाया हूं।
उसने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी और बाद में वह अपने मायके चली आयी। इसके बाद अपने पति के पहली पत्नी को लेकर वह अपने गोंडा ससुराल पहुंची तो उसकी सास ने उस पर उसके बेटे को ही गायब कर देने का आरोप लगा दिया जबकि पता चला है कि वह लखनऊ में एक गुलअफ्सा नाम की तीसरी लड़की से शादी करने के लिए धोखे से भगा ले गया है। इस मामले में कोतवाल नगर आलोक राव का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।