फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two weapons in type 1 diabetes: insulin and sugar testing

Lucknow News: टाइप-1 डायबिटीज में दो हथियार- इंसुलिन और शुगर की जांच

Mon, 24 Nov 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two weapons in type 1 diabetes: insulin and sugar testing
संजय गांधी पीजीआई में हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। टाइप-1 डायबिटीज सामान्य डायबिटीज से पूरी तरह से अलग है। इसलिए इसका प्रबंधन भी अलग होता है। इसके लिए नियमित इंसुलिन लेने के साथ ही ब्लड शुगर की जांच जरूरी है। संजय गांधी पीजीआई में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. प्रीति दबडगांव ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज में अग्न्याशय इंसुलिन नहीं बनाता है। वहीं, टाइप-2 में शरीर इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता है या कम मात्रा में इंसुलिन बनाता है। टाइप-1 सामान्य रूप से जन्मजात बीमारी होती है, जबकि टाइप-2 सामान्य रूप से जीवनशैली और जेनेटिक्स से जुड़ा होता है। प्रो. वी. भाटिया ने बताया कि देश में इस समय करीब 10 लाख लोग टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। अमेरिका के बाद दुनिया में यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। देश में हर साल करीब 35 हजार बच्चे और किशोर इसकी जद में आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य और गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed