फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Varanasi-bound flight landed at Lucknow airport with 334 passengers on board bad weather caused accident

UP News: वाराणसी जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गईं लैंड, 334 यात्री थे सवार; खराब मौसम बना कारण

Sun, 28 Sep 2025 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 12:03 AM IST
सार

अहमदाबाद व दिल्ली से वाराणसी जा रही दो फ्लाइटें लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराई गईं। दोनों विमानों में 334 यात्री सवार थे। खराब मौसम के कारण विमानों को डायवर्ट किया गया। मौसम ठीक होने के बाद उन्हें रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Two Varanasi-bound flight landed at Lucknow airport with 334 passengers on board bad weather caused accident
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

अहमदाबाद व दिल्ली से वाराणसी जाने वाली दो उड़ानें खराब मौसम के चलते लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दी गईं। विमानों में कुल 334 यात्री थे। मौसम सामान्य होने के बाद विमानों को वाराणसी रवाना किया गया।
विज्ञापन


मामला दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात का है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6805 की लैंडिंग रात 8:53 बजे की गई। यह उड़ान अहमदाबाद से शाम 6.45 बजे उड़ान भरकर रात 8:35 बजे वाराणसी पहुंचती है। लेकिन, वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग नहीं करवाई जा सकी। 
विज्ञापन


एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से अनुमति लेने के बाद पायलट ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया, जहां विमान को लैंड करवाया गया। विमान में केबिन क्रू सहित 148 यात्री सवार थे। इसके करीब पंद्रह मिनट बाद दिल्ली से वाराणसी जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-2235 भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे रात 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। इस विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे उड़ान भरी, जिसे रात 8.15 बजे वाराणसी में लैंड करना था। लेकिन, खराब मौसम के कारण इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान में छह केबिन क्रू के साथ 186 यात्री सवार थे। मौसम सामान्य होने के बाद दोनों विमानों को वाराणसी रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed