फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two uptu officials die in road accident

हादसे में दो यूपीटीयू कर्मचारी मरे, टला SEE रिजल्ट!

Sat, 31 May 2014 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
two uptu officials die in road accident

शनिवार तड़के यूपी के शाहाबाद में हुए एक सड़क हादसे में यूपीटीयू के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मिल रही जानकारी के मुताबिक, परीक्षा विभाग के दिनेश श्रीवास्तव और गार्ड संतोष यादव डीसीएम से सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी कुछ परीक्षा सामग्री लेकर शुक्रवार रात गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे।

सुबह करीब पांच बजे शाहाबाद पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों कर्मचारियों के साथ गाड़ी के चालक और परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद शनिवार को घोषित होने वाले एयूपीटीयू के एसईई परीक्षा परिणाम भी टाल दिया गया है।

यूपीटीयू के वाइस चांसलर आरके खांडल ने बताया कि इस हादसे के चलते परीक्षा परिणाम आज नहीं घोषित किए जा रहे हैं। अब एसईई का रिजल्ट रविवार शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, हादसे के बाद चारों मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है और यूपीटीयू में शोक की लहर है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है, लेकिन राज्य सरकार या यूपीटीयू की ओर से अब तक मुआवजे का कोई एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed