{"_id":"66f392298e7e7c14720e5a83","slug":"two-trucks-colloid-in-munshiganj-in-amethi-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो चालकों की मौत, एक खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो चालकों की मौत, एक खलासी घायल
Wed, 25 Sep 2024 10:06 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:06 AM IST
सार
अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई भीषण दुर्घटना में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हुई है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ट्रक का खलासी घायल हुआ है। एक मृतक चालक की पहचान हुई है। दूसरे की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ममता स्टील फैक्ट्री के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा उड़ गया और दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने पर योगी सरकार सख्त, अब दुकानों पर मालिक-मैनेजर का लिखना होगा नाम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले: झूठे मुकदमों, फर्जी एनकाउंटर से प्रदेश की छवि हो रही खराब, भाजपा के लिए काम कर रही है पुलिस
पुलिस ने एक ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला जबकि दूसरे ट्रक चालक का शव गाड़ी में फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए पुलिस जुटी हुई है। एक ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए भेटुआ सीएचसी में भर्ती कराया है। अभी तक सिर्फ एक ट्रक चालक की पहचान हुई है जिसका नाम राधेश्याम बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक नंबरों के आधार पर उनके मालिकों को सूचना दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन