फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two transfarmer damaged in ten minutes

10 मिनट में क्षतिग्रस्त हो गए 1.10 करोड़ रुपये के दो पॉवर ट्रांसफार्मर

Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two transfarmer damaged in ten minutes
कुुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट परिसर स्थित उपकेंद्र के 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर 10 मिनट के भीतर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की गारंटी अवधि खत्म हुए अभी एक पखवारा बीता है। इससे ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं। इन दोनो ट्रांसफार्मर की अनुमानित कीमत 1.10 करोड़ रुपये है।
ये ट्रांसफार्मर एलडीए ने खरीदे थे और खुद बनाए गए उपकेंद्र पर लगवाए थे। दोनो ट्रांसफार्मर कॉम्पैक्ट थे, जिसे 10 अक्तूबर 2018 को लेसा को हस्तांतरित किए थे।
विज्ञापन

इस घटना से उपकेंद्र इंजीनियर और एलडीए के अधिकारी कठघरे में आ गए हैं। जो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए उन पर क्षमता से एक चौथाई से भी कम लोड पर बिजली जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी ट्रांसफार्मर की क्षमता 525 एंपियर और लोड 100 एंपियर (11 केवी पर) था। अब सृष्टि अपार्टमेंट में बिजली आपूर्ति दूसरे उपकेंद्र से की गई है।
ब्रेकर ट्रिप न होने का अंदेशा
उपकेंद्र कर्मियोें ने बताया कि बुधवार दोपहर में फॉल्ट के बाद चालू पावर ट्रांसफार्मर बंद हो गया। इंजीनियर ने तकनीकी खामी की जांच कराए बिना दूसरे पावर ट्रांसफार्मर को चालू करने के लिए 11 केवी लाइन को शुरू करा दिया। इससे दूसरे ट्रांसफार्मर से भी बिजली चालू नहीं हो पाई। एक्सपर्ट का अंदेशा कि तकनीकी फॉल्ट के कारण लाइन चालू होने पर ब्रेकर के ट्रिप न होने पर करंट ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
वर्कशॉप में खुलेगी पोल
अब इन ट्रांसफार्मरों की मरम्मत लेसा को करानी पड़ेगी। यानी मरम्मत लागत लेसा को चुकाना होगा। वहीं, मरम्मत के दौरान यदि ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता से कोई खिलवाड़ किया गया होगा तो उसकी पोल भी खुलेगी।

ट्रांसफार्मर की जांच कर रही टेस्ट टीम
सृष्टि अपार्टमेंट के दोनो पावर ट्रांसफार्मर बंद होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को मौका मुआयना करने गए थे। टेस्ट टीम ट्रांसफार्मर की जांच कर रही है। सृष्टि अपार्टमेंट की बिजली जीपीआरए उपकेंद्र से चालू कर दी गई।
- अनिल कुमार तिवारी , मुख्य अभियंता लेसा (ट्रांस गोमती) जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed