फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two thousand teachers and employees paid for panchayat elections, 800 employees positive in commerce tax department

पंचायत चुनाव की भेंट चढ़े दो हजार शिक्षक व कर्मचारी, वाणिज्य कर विभाग में 800 कर्मचारी पॉजिटिव

Sat, 08 May 2021 03:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 08 May 2021 03:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ संयुक्त परिषद का दावा है कि प्रदेश में दो हजार शिक्षक एवं कर्मचारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भेंट चढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Two thousand teachers and employees paid for panchayat elections, 800 employees positive in commerce tax department
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ संयुक्त परिषद का दावा है कि प्रदेश में दो हजार शिक्षक एवं कर्मचारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भेंट चढ़ गए हैं। संघ ने सरकार से मृतक कर्मचारियों और शिक्षकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। 

विज्ञापन

 

संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी का कहना है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान हजारों की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए। इनमें से करीब एक हजार शिक्षकों और इतने ही कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों और शिक्षकों के संपर्क में आए उनके परिजनों की भी मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव ड्यूटी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराया गया। संक्रमित शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर उपचार नहीं मिला। 

विज्ञापन

 

शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले सात सौ से अधिक मृतक शिक्षकों की सूची सरकार को दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत मृतकों के परिवारजन को 50-50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वाणिज्य कर विभाग में 800 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

वाणिज्य कर विभाग के करीब 800 कर्मचारी और अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके मद्देनजर विभागीय अधिकारियों को संपत्ति का ब्यौरा देने की तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। वाणिज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस ने इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा है।

इसमें कहा गया है कि इस समय विभाग में कोरोना से लगभग 800 से अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हैं। इसलिए संपत्तियों का विवरण का प्रारूप अपलोड करने की तिथि 30 अप्रैल से 31 मई कर दी गई है और वार्षिक कार्य विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि 15 मई से 30 जून कर दी गई है। वाणिज्य कर विभाग में कोरोना प्रभावित अधिकतर कर्मचारी या तो घर पर क्वारंटीन हैं या फिर अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके चलते विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed