फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two sweepers missing in inspection suspended, salary of three withheld

Lucknow News: निरीक्षण में गायब दो सफाईकर्मी सस्पेंड, तीन का वेतन रोका

Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two sweepers missing in inspection suspended, salary of three withheld
राही ब्लॉक के गांवों में डीपीआरओ को मिला गंदगी का अंबार
विज्ञापन

निलंबित सफाई कर्मियों को सतांव व अमावां से किया संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बारिश के बाद राही ब्लॉक के गांवों में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे डीपीआरओ मनमानी देखकर दंग रह गए। दो गांवों में सफाईकर्मी गैरहाजिर मिले तो तीन गांवों में गंदगी का अंबार मिला। दो सफाईकर्मियों को निलंबित करते हुए तीन अन्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है। निलंबित कर्मियों को सतांव व अमावां ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। डीपीआरओ गिरीशचंद्र बृहस्पतिवार को सबसे पहले राही ब्लॉक के इब्राहिमपुर गांव पहुंचे। यहां सफाईकर्मी पुष्पा देवी गैरहाजिर मिलीं। गांव में गंदगी का अंबार मिला। नालियां बजबाजी मिलीं। ग्रमीणों ने डीपीआरओ को बताया कि सफाईकर्मी गांव नहीं आती हैं। उन्होने सफाईकर्मी को निलंबित करके सतांव ब्लॉक से संबद्ध कर दिया। गोंदवारा गांव में भी गंदगी का अंबार मिला। गोंदवारा में सफाईकर्मी रंजीत कुमार गैरहाजिर मिले, तो दूसरे सफाईकर्मी राजेश कुमार गांव में मिले, लेकिन गंदगी होने पर गैरहाजिर कर्मी को निलंबित करके अमावां ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया। राजेश का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है। इसके अलावा डीपीआरओ ने राही ब्लॉक के ही अयासपुर डीही के सफाईकर्मी हीरालाल, लोधवारी के सफाईकर्मी ध्रुव कुमार का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है। इन गांवों में सफाईकर्मी मिले, लेकिन गांवों में गंदगी मिली।

डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि गांवों का निरीक्षण किया गया। दो सफाईकर्मियों को निलंबित किया गया है। तीन का वेतन रोका गया है। निरीक्षण करके काम न करने वाले सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed