फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two suspended on collapse of under construction bridge in Kaushambi.

कौशांबी के सिराथू रेलवे ब्रिज दुर्घटना में दो अफसर निलंबित, घटना की उच्चस्तरीय जांच के दिए निर्देश

Sat, 17 Apr 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Apr 2021 04:35 PM IST
सार

राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि निर्माणाधीन सेतु पर तैनात अवर अभियंता (सिविल) अजीत कुमार कुशवाहा को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य स्थल पर व्यवस्था सुनिश्चित न करने के और सुरक्षा मानकों के पर्यवेक्षण व प्रभावी अनुसरण में शिथिलता बरतने के लिए उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) अनिल कुमार गुप्ता को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है।

विज्ञापन
Two suspended on collapse of under construction bridge in Kaushambi.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने कौशांबी के सिराथू में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का गार्डर गिरने से हुई मौत मामले में दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि निर्माणाधीन सेतु पर तैनात अवर अभियंता (सिविल) अजीत कुमार कुशवाहा को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य स्थल पर व्यवस्था सुनिश्चित न करने के और सुरक्षा मानकों के पर्यवेक्षण व प्रभावी अनुसरण में शिथिलता बरतने के लिए उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) अनिल कुमार गुप्ता को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है।
विज्ञापन


दोनों को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कुशवाहा को निलंबन अवधि में परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई कानपुर तथा गुप्ता को महाप्रबंधक आगणन मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed