फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two students died in an accident

बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, उछलकर पेड़ में जा घुसे दो छात्र, मौके पर ही मौत

Wed, 13 Dec 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
two students died in an accident
सोनू और मुकेश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
गोमतीनगर के लोहिया चौराहा पर मंगलवार रात करीब दस बजे दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। छात्र काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे। लोहिया चौराहा पर बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और दोनों छात्र बाइक समेत उछलकर पेड़ में जा घुसे।
विज्ञापन


सिर पर गहरी चोट से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर आई यूपी 100 सेवा की पीआरवी के सब कमांडर स्वतंत्र कुमार सिंह और पायलट राजेश कुमार ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन


विभूतिखंड थाना के एसएसआई वियन सिंह ने बताया कि मृतक 21 वर्षीय इंटर का छात्र सोनू व मुकेश 20 साल का है। सोनू के बड़े भाई रवि और अन्य परिवारीजनों ने इलाके में ही रहने वाले अशोक, राजाराम कुंदन व सूरज पर कार से टक्कर मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना था कि  चारों से सोनू का करीब एक साल से झगड़ा चल रहा था। दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। सोनू के परिवारीजनों ने गोमतीनगर थाना में दबंगों के खिलाफ तीन मुकदमे भी दर्ज कराए लेकिन पुलिस ने जरा भी कार्रवाई नहीं की। दबंग अक्सर जानमाल की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed