{"_id":"64010b2c10d45df2770551f7","slug":"two-students-are-missed-in-mhanagar-lucknow-news-c-13-lko1018-113103-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरएलबी के दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरएलबी के दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रहीमनगर स्थित आरएलबी के दो छात्र संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार दोपहर को लापता हो गए। केस दर्ज कर तलाश में छह पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अंतिम बार रहीमनगर चौराहे के सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं।
प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रहीमनगर नई बस्ती के विवेक त्यागी का 11 साल का बेटा कार्तिकेय त्यागी आरएलबी में पढ़ता है। स्कूल की इसी शाखा में पंतनगर गैलेक्सिया अपार्टमेंट निवासी कुर्बान अली का बेटा अली सिकंदर भी पढ़ता है।
बृहस्पतिवार सुबह दोनों स्कूल गए। दोपहर ढाई बजे स्कूल से छूटने के बाद घर नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद महानगर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, विवेक का बेटा कार्तिकेय अपने साथ घर से गुल्लक भी लेकर निकला है। उसके भाई ने बताया कि वह मुंबई जाने की बात कह रहा था। दोनों बच्चे स्कूली बैग भी लेकर निकले हैं।