{"_id":"f04bf213657b36b9d26db0433e96fa11","slug":"two-sp-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए CM ने की दो पुलिस अफसरों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए CM ने की दो पुलिस अफसरों की छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 May 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर फीरोजाबाद के एसएसपी डॉ. राकेश कुमार सिंह व लखीमपुर के एसपी सतेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वैसे तो दोनों को कर्तव्य निर्वहन में ढिलाई और लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
माना जा रहा है कि चुनाव में करारी हार के बाद सरकार की समीक्षा बैठक में विधायकों की शिकायत का ठीकरा अफसरों के सिर फूट रहा है।
हाल में वहां हुई आपराधिक वारदातों ने सरकार की नाराजगी को आधार दे दिया।
देर शाम एंटी करप्शन मुख्यालय, लखनऊ में एसपी अरविंद सेन को लखीमपुर खीरी का एसपी तैनात कर दिया गया।
हालांकि फीरोजाबाद में किसी को तैनात नहीं किया गया है।
फीरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में रविवार को सपा नेता विनय यादव की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
इसके बाद समर्थकों ने शव रखकर जाम लगाया और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक इंस्पेक्टर व दो सिपाही घायल हो गए।
इस बवाल के दौरान ही फीरोजाबाद एसएसपी के निलंबन के आदेश जारी हो गए। वहां के दो एसओ को भी निलंबित किया गया है।
वहीं खीरी में एक छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस की ढिलाई पर लोग आंदोलन कर रहे हैं।