फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two sisters game with fake currency.

जाली नोटों की मास्टरमाइंड हैं ये दो बहनें, करतूतें भी जान लीजिए

Sun, 08 Jan 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
two sisters game with fake currency.
आरोपी बहनें - फोटो : amar ujala

लखनऊ में जाली नोटों की दो मास्टरमाइंड बहनें क्राइम ब्रांच के हत्‍थे चढ़ी हैं। इनकी करतूतें जानकर पुलिस भी सन्न रह गई। एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार ने बताया कि दो बहनों ने साथी की मदद से 30 प्रतिशत कमीशन पर लाखों की पुरानी करेंसी स्कैनर से छापे जाली नोटों से बदल डाली। नए नए नोटों की किल्लत में कमी आने पर जाली नोट खपाने के लिए एजेंट बनाने शुरू किए।

विज्ञापन


दो हजार के 28 व पांच सौ के 302 जाली नोट व पांच सौ के 31 पन्ने अधबने नोटों के साथ बृहस्पतिवार को गिरफ्तार की गई विनीता पांडेय, ऋतु त्रिपाठी व मो. खालिद से गहन पूछताछ की गई।
विज्ञापन


तीनों ने कुबूला कि दो हजार व पांच सौ के नए नोट आते ही उन्होंने स्कैन करके कलर प्रिंटर के जरिये जाली करेंसी छापनी शुरू की थी। सबसे पहले दो हजार का जाली नोट छापकर एक दुकान पर चलाया। इंपोर्टेड कागज पर छपा जाली नोट हूबहू असली जैसा नजर आ रहा था। आसानी से चल जाने पर उन्होंने धड़ल्ले से नोट छापने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में जाली नोट बाजार में खपाने के बाद अब एजेंटों के जरिये अन्य शहरों में सप्लाई की तैयारी की थी। पुलिस ने दो लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर के साथ 2.03 लाख रुपये के जाली नोट व पांच सौ के अधबने नोट, नोट छापने का कागज व अन्य सामान बरामद किया है।

नया नोट हाथ आते ही शुरू किया खेल

two sisters game with fake currency.

स्वाट टीम के इंचार्ज धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में अलीगंज के मेंहदी टोला निवासी मो. खालिद को बैंक से दो हजार का नया नोट हासिल करने में सफलता मिली।

उसने अपनी दोस्त विनीता के घर जाकर उसे दो हजार का नोट दिखाया। प्रिंटिंग का छुटपुट काम करने वाली विनीता व उसकी बहन ऋतु ने उसे स्कैन करके इंपोर्टेड कागज पर प्रिंट निकाला।

उसे असली नोट के आकार का काटकर घर से निकली और एक दुकान से खरीदारी करके जाली नोट चला दिया। नोटबंदी को लेकर हायतौबा को देखकर तीनों लोगों ने जाली नोट खपाने की साजिश रची।

अनेक लोगों से 30 प्रतिशत कमीशन पर एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट लेकर जाली नोट थमा दिए। इसके बाद पांच सौ का नया नोट हाथ लगने पर उसे भी छापकर बाजार में खपाने लगे।

एक ही नंबर के कई जाली नोट

two sisters game with fake currency.

सर्विलांस सेल प्रभारी अक्षय कुमार ने बरामद जाली करेंसी की गहन छानबीन के साथ तीनों आरोपियों से पूछताछ की। खुलासा हुआ कि एक साथ तीन असली नोट स्कैन करके उनसे बड़ी संख्या में जाली नोट छापे जाते थे। इस तरह एक ही नंबर के कई जाली नोट छापकर उन्हें बाजार में खपाया जा रहा था।

इतनी सावधानी रखते थे कि एक ही नंबर के दो नोट किसी एक व्यक्ति के हाथ न लगें। एक व्यक्ति को अधिकतम पांच सौ व दो हजार के तीन-तीन नोट देते थे। जालसाजों ने दस हजार के पुराने नोटों के एवज में अनेक लोगों को सात हजार के जाली नोट थमाकर मोटी कमाई की। पुरानी करेंसी को बैंक में बदला और खाते में भी रुपये जमा किए।

पुलिस टीम को अर्दब में लेने की कोशिश
एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि महिला कांस्टेबल को साथ लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ने विनीता के घर दस्तक दी। उसने खुद को एक चैनल का ब्यूरो चीफ बताकर टीम को अर्दब में लेना चाहा। जाली नोटों को लेकर तलाशी की बात पर सर्च वारंट मांगने लगी। इस बीच उसे पता चला कि कुछ देर पहले जाली नोटों का सौदा करने आया व्यक्ति क्राइम ब्रांच का सिपाही है तो वह गलती मानने लगी।

कमीशन पर नोट बदलने वालों की छानबीन

two sisters game with fake currency.

एएसपी क्राइम ने विकासनगर थाने के इंस्पेक्टर अतुल कुमार तिवारी व एसएसआई राजेंद्र सिंह को उन लोगों का पता लगाने के निर्देश दिए जिन्होंने विनीता, ऋतु व मो. खालिद से 25-30 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोट बदले थे। उन्हें पता नहीं था कि जालसाजों ने जो कड़क नोट थमाए हैं वे जाली हैं।

जाली नोट में वॉटरमार्क के भीतर गांधीजी की तस्वीर नजर नहीं आती। सिल्वर लाइन पर दो हजार रुपये नहीं लिखा था और छपाई में असली नोट जैसा उभार नहीं था। माना जा रहा है कि लोगों ने कड़क कागज की वजह से जांच परखे बगैर नए नोट लेकर पुरानी करेंसी दे दी। धोखाधड़ी का शिकार बने लोगों से जाली नोटों की बरामदगी की कोशिश जारी है।

बैंक खातों की होगी छानबीन
एसएसपी मंजिल सैनी ने क्राइम ब्रांच की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा के साथ कहा कि विनीता, ऋतु व मो. खालिद के बैंक खातों की छानबीन के आदेश दिए गए हैं। नोट बंदी के बाद उन्होंने अपने अकाउंट में कितनी रकम जमा की। इसके अलावा तीनों व्यक्तियों के द्वारा दो महीने में की गई खरीदारी का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed