{"_id":"6347ab5ef2ade001ab66fa0f","slug":"two-sisters-died-when-a-wall-collapsed-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर में दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर दो बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर में दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर दो बहनों की मौत
Thu, 13 Oct 2022 11:38 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:38 AM IST
सार
सीतापुर के थानगांव में कच्ची दीवार ढहने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके में कच्ची दीवार गिरने से दो बहनों की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इलाके के गांव चौकीदार पुरवा निवासी शाफिया (5) और महक (3) कच्ची दीवार के नीचे बैठी हुई थी। गुरुवार सुबह अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों बहने मलबे में दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को निकालने का प्रयास किया।
घटना की सूचना पाकर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए और मलबा हटाने का प्रयास करने लगे। जब तक मलबे को हटाया जाता तब तक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचायत नामा कराया है। एसओ फूलचंद सरोज ने बताया कि मलबे को हटाकर पंचायत नामा किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।