फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two shooter in police custody in murder of ex pradhan

पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल अध्यक्ष की हत्या में दो शूटर हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
two shooter in police custody in murder of ex pradhan
लखनऊ। मोहनलालगंज के इंद्रजीतखेड़ा के पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडेय की रविवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आजमगढ़ के दो शूटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हत्या के विरोध में सोमवार को मोहनलालगंज का पूरा बाजार बंद रहा। वहीं वकीलों ने भी कोर्ट में कार्य करने से इनकार कर दिया। उधर, पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे में कई अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रॉपर्टी में रुपये के लेनदेन में कराए जाने की आशंका है। वहीं पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। सोमवार सुबह पूर्व प्रधान की अंतिम यात्रा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद कौशल किशोर, स्थानीय विधायक अम्बरीश पुष्कर और यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी शामिल हुए। डीसीपी दक्षिणी रवीश कुमार ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुजीत पांडेय को तीन गोलियां लगी थीं। उन पर पीछे से हमला किया गया था। एक गोली कोहनी में, दूसरी गोली पैर के ऊपरी हिस्से में और एक गोली दाहिनी तरफ पीठ से घुसी थी जो बाएं तरफ फेफड़े को चीरती हुई निकल गई। फेफड़े से गोली आर-पार होने के कारण ही उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

पत्थर मारकर गाड़ी रोकने का हुआ था प्रयास
डीसीपी के मुताबिक, बाइक सवार बदमाश उन पर लगातार निगरानी कर रहे थे। वारदात के कुछ दूर पहले बदमाशों ने उनकी सफारी पर पत्थर फेंका था ताकि वह अपनी गाड़ी रोककर नीचे उतरे। बदमाश उन पर भट्ठे के पहले ही हमला करना चाहते थे। लेकिन पत्थर लगने के बाद भी सुजीत ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने उनका पीछा किया। भट्ठे के पास गाड़ी से उतरते ही फायरिंग कर दी। सुजीत ने भी जवाबी फायरिंग की थी लेकिन वह लहूलुहान होकर गिर गए जिससे बदमाश वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक, सुजीत की गाड़ी में गोली नहीं मिली है। इससे साफ है कि वारदात नीचे उतरने के बाद हुई थी। पुलिस ने सुजीत की लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी कर रहे कैंप, कई बिंदुओं पर पड़ताल
डीसीपी के मुताबिक, वारदात का खुलासा करने के लिए सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। डीसीपी क्राइम सहित उनकी पूरी टीम ने कैंप कर लिया है। वहीं एडीसीपी दक्षिणी सुरेश चंद्र रावत, एसीपी मोहनलालगंज, इंस्पेक्टर गोसाईंगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को निर्देश दिया गया है कि वह खुलासा होने तक वहीं कैंप करेंगे। उधर, वारदात केवक्त टोल प्लाजा के पास एक लाल रंग की कार दिखी थी जो वारदात होने के बाद से लापता हो गई। पुलिस वारदात के पहले और बाद में आने-जाने वाली हर लाल रंग की कार की कुंडली खंगाल रही है। वहीं बदमाशों की बाइक की भी तलाश की जा रही है। पुलिस सुजीत पांडेय से दो साल पहले हुए संपत्ति विवाद से लेकर राजनैतिक पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
मुकदमा दर्ज, 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
सुजीत के बेटे अजय पांडेय ने रविवार देर रात तहरीर दी जिसके आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पूरे परिवार से बातचीत करने के बाद भी किसी ने आरोप नहीं लगाया गया है। डीसीपी दक्षिणी रवीश कुमार के मुताबिक, इलाके में करीब दो किलोमीटर के दायरे में लगे 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसमें जो भी संदिग्ध लोग दिख रहे हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ संदिग्ध युवकों की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा करीब 59 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। उनकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। संदेह के आधार पर दो शूटरों को पुलिस ने आजमगढ़ से उठा लिया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इन शूटरों के जरिए ही हत्या की सुपारी दी गई है।
कस्बे की एक भी दुकान का नहीं उठा शटर
सुजीत पांडेय के सामाजिक सरोकार का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रविवार शाम को वारदात की सूचना के बाद धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गईं। जो सोमवार को भी नहीं खुलीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुजीत पांडेय काफी मददगार थे। खासकर गरीब व विधवा महिलाओं को वह आर्थिक सहयोग दिया करते थे। सुजीत पांडेय मोहनलालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे। वहीं उनका सभी से व्यवहार सौम्य था। सभी दुकानदार एक ही सवाल कर रहे थे कि आखिर किस कारण से उनकी इस तरह हत्या की गई।

कैबिनेट मंत्री ने दिया 24 घंटे में खुलासे का अल्टीमेटम
कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने वारदात का खुलासा 24 घंटे में करने का निर्देश दिया है। वहीं सपा विधायक ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो वह स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली का घेराव करेंगे। व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर समय से पुलिस पहुंच जाती तो सुजीत की जान बच सकती थी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर खुलासा जल्द नहीं किया गया तो बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed