फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two scientists of cdri got award

सीडीआरआई के दो वैज्ञानिकों को आईसीएमआर अवॉर्ड

Sat, 07 Sep 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
two scientists of cdri got award
सीडीआरआई के दो वैज्ञानिकों को आईसीएमआर अवॉर्ड
विज्ञापन

सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) के वैज्ञानिकों डॉ. अनुराधा दुबे और डॉ. सतीश मिश्रा को बायोमेडिकल साइंस में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया है।
सीडीआरआई में डिवीजन ऑफ मॉलीक्युलर पैरासिटोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी की फैकल्टी और इंसा की साइंटिस्ट एमरेटस डॉ. अनुराधा दुबे का काला जार बीमारी की प्रतिरक्षा प्रणाली को समझने में महत्वपूर्ण काम किया है। अभी डॉ. दुबे सिंथेटिक पॉलीवेलेंट एवं री-कॉम्बीनेंट केमेरिक वैक्सीन पर काम कर रही हैं। काला जार के इलाज के लिए भी महत्वपूर्ण बायोमार्कर प्रोटीनों की पहचान करने में उन्हें सफलता मिली है।
विज्ञापन

इसके अलावा मलेरिया वैक्सीन के विकास के लिए डॉ. सतीश मिश्रा को शकुंतला अमीर चंद अवॉर्ड मिला है। डॉ. मिश्रा सीडीआरआई में आणविक परजीवी एवं प्रतिरक्षा विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। वह मलेरिया के लिए लक्ष्य आधारित दवा की खोज और मलेरिया वैक्सीन विकसित करने पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वैक्सीन को एक माउस मॉडल में विकसित किया है। इसमें जीन नॉकआउट तकनीक के माध्यम से मलेरिया परजीवी का लिवर में विकास के लिए आवश्यक जीन निकाल दिया गया। इससे भविष्य के संक्रमणों से लड़ने के लिए खुद को तैयार करने के लिए मेजबान प्रतिरक्षा प्रणाली को अधिक समय मिल जाता है। डॉ. मिश्रा मलेरिया लिवर स्टेज बायोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed