फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two persons selected for top 50 Indian icon from lucknow

Lucknow News: लखनऊ के गौरव प्रकाश और मुकेश मर्चेंट टॉप 50 इंडियन आइकन में शामिल, मुंबई में मिलेगा अवॉर्ड

Mon, 21 Jul 2025 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two persons selected for top 50 Indian icon from lucknow
विधायक ओमप्रकाश सिंह और दुष्यंत सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस में दी अवॉर्ड की जानकारी। स्रोत स्वयं
राजधानी के शिक्षाविद् गौरव प्रकाश और समाजसेवी मुकेश मर्चेंट को मुंबई में होने वाले सिलेब्रिटी अवॉर्ड्स के तहत टॉप 50 इंडियन आइकन में चुना गया है। उन्हें यह अवॉर्ड अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। यह जानकारी आयोजक व फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह और विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार को राणा प्रताप मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि यह आयोजन उभरती हुई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है। अलग-अलग क्षेत्रों से 50 प्रतिभाओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 16 सितंबर को मुंबई में जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन में यह अवॉर्ड दिए जाएंगे। दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि समारोह में बॉलीवुड, राजनीति, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला, खेल, फैशन, व्यापार, मीडिया और स्टार्टअप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 भारतीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में भारत के अलावा दुबई, श्रीलंका, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी कई प्रतिष्ठित हस्तियां हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश से कुल छह विभूतियों का चयन किया गया है। यूनिवर्सल बुकसेलर्स के सीईओ गौरव प्रकाश और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश मर्चेंट के अलावा कानपुर से विकास कपूर और गोरखपुर से आरआर प्रिंस के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस दौरान गौरव प्रकाश, मुकेश मर्चेंट और अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed