{"_id":"63cc52fb9d1c5c0a2c1d16ea","slug":"two-person-died-in-road-accident-gw-reporters-news-lko667466949-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में लिपिक व मॉल के मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में लिपिक व मॉल के मैनेजर की मौत
विज्ञापन
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के शहीद पथ पर शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात से 11 बजे के बीच दो दुर्घटनाएं हुईं।
इसमें बाइक सवार कनिष्ठ लिपिक की डिवाइडर से टकराकर तो मैनेजर की ट्रक की टक्कर से सांसें थम गईं। दोनों ने हेलमेट रखा था, पर सिर में चोट आने से दोनों की जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से अमेठी निवासी मुकेश कुमार सिंह (33) पीजीआई स्थित तेलीबाग में रहते थे और एलडीए में कनिष्ठ लिपिक थे।
प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उसका भाई मुकेश बाइक से ऑफिस से घर लौट रहा था। लुलु मॉल के पास बाइक डिवाइडर से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी नीलू व तीन बच्चे हैं।
उधर, पारा के बुद्धनगर निवासी मृत्युंजय निडर (38) सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक मॉल के शोरूम में मैनेजर था। बहनोई रमाकांत ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह शोरूम से लौट रहा था।
विज्ञापन
मेदांता अस्पताल के सामने पीछे से ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके मोबाइल से घटना की सूचना दी थी। परिवार में पत्नी सुधा व दो बच्चे हैं।