फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two people get drowned in gomati river who came to immerse the dugra idol.

Lucknow: मूर्ति विसर्जन के लिए आए युवक गोमती नदी में डूबे, दोनों की मौत

Tue, 04 Oct 2022 07:24 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Oct 2022 07:24 PM IST
सार

ग्रामीणों के मुताबिक संतराम की मां बचपन में ही छोड़कर चली गई थी। पिता ने ही उसे पाला था। संतराम केपरिवार में पत्नी सीमा, दो बेटियां आराधना व अनुष्का हैं। पिता प्रेम ने परिवार का इकलौता चिराग था। वह भी मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ गोमती में डूब गया।

विज्ञापन
two people get drowned in gomati river who came to immerse the dugra idol.
घटना से हड़कंप मच गया, तलाश जारी है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में मड़ियांव के घैला पुल के पास गोमती नदी में मंगलवार दोपहर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए अमन साहू (22) और संतराम यादव (33) डूब गये। युवकों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। कुछ युवक नदी में उतरकर बचाने की कोशिश भी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद दोनों युवकों का शव नदी से बाहर निकाला गया। वहीं एक युवक बचाने के लिए नदी में उतरा रहा था। वह भी डूबने लगा था। किसी तरह बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक दुर्गा प्रतिमा ठाकुरगंज के लाला बाग रमना में स्थापित थी। उसे विसर्जित करने के लिए लोग गये थे। 

विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी सैय्यद कासिम आब्दी के मुताबिक ठाकुरगंज के लाला बाग रमना में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना हुई थी। मंगलवार को हवन पूजन के बाद दोपहर करीब एक बजे इलाके के लोग मूर्ति विसर्जित करने के लिए घैला पुल के पास गये थे। इस में बालागंज के नई कालोनी का अमन साहू और लाला बाग रमना का संतराम यादव भी गया था। अमन साहू की मिठाई व चाय का होटल है। वहीं संतराम गांव के बाहर सड़क पर पान की दुकान चलाता था। दोनों गोमती नदी के किनारे पहुंचे तो वहां मूर्ति लेकर पानी में उतरने लगे। उनके साथ कई अन्य लोग भी थे। जिस तरफ मूर्ति विसर्जित कर रहे थे वहां काफी गहरान थी। जिसका अंदाजा नहीं था। दोनों अचानक गहरे पानी में चले गये। अभी लोग समझ पाते तो गहराई की तरफ मूर्ति झूकी और नदी में गिर गई। दोनों मूर्ति के नीचे दब गये थे। दोनों डूब गये। मूर्ति विसर्जन कर बाहर निकलने के दौरान कुछ लोगों ने अमन व संतराम को न देखकर शोर मचाया। इस पर लाला बाग रमना का पवन नदी में कूद गया। पवन के मुताबिक उसने अमन व संतराम को डूबते देख लिया था। काफी देर तक वह नदी में तलाशता रहा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। वह भी गहरे पानी में जाने केकारण डूबने लगा। किसी तरह बाहर निकला और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


युवकों के डूबने से अफरातफरी का माहौल
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों के डूबने की पुष्टि होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। लेकिन पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। जिसे लेकर लोगों को हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस का दावा है कि सूचना मिलने के 15 मिनट के अंदर टीम पहुंच गई थी। गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी गई थी। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक सूचना मिलते ही मड़ियांव व ठाकुरगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक नदी में सर्च अभियान चला। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक हादसा दो बजे के करीब हुआ था। वहीं मूर्ति विसर्जन के लिए गये लोगों में ज्यादातर नशे में धुत्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह धूमधड़ाका, दोपहर में गांव पसरा सन्नाटा
लालाबाग रमना में सुबह दुर्गा पूजा धूमधाम से की जा रही थी। सभी के घरों में कन्या पूजन हुआ। दुर्गा प्रतिमा के लिए बने पांडाल में आरती हुई। गांव की महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। जब प्रतिमा विसर्जन के लिए निकल रही थी, तो युवक भक्ति गीतों पर झूम रहे थे तो वहीं महिलाएं विदाई गीत गाने लगी थी। अभी इस माहौल की खुमारी उतरी भी नहीं थी कि घंटे भर के अंदर हादसे की सूचना गांव में पहुंची। लालाबाग के प्रेम यादव के इकलौते बेटे संतराम की मौत की सूचना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों के मुताबिक संतराम की मां बचपन में ही छोड़कर चली गई थी। पिता ने ही उसे पाला था। संतराम केपरिवार में पत्नी सीमा, दो बेटियां आराधना व अनुष्का हैं। पिता प्रेम ने परिवार का इकलौता चिराग था। वह भी मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ गोमती में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed