{"_id":"664a44ac2ea3e669e500d3c4","slug":"two-people-get-drowned-in-a-lake-and-river-in-barabanki-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: नदी व नहर में नहाते दो युवक डूबे, लापता हुए, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: नदी व नहर में नहाते दो युवक डूबे, लापता हुए, तलाश जारी
Sun, 19 May 2024 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 May 2024 11:57 PM IST
सार
बाराबंकी के रामसनेहीघाट और देवा में हुए हादसों में दो युवक नहाते समय नदी व नहर में डूब गए। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
barabanki
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवा व रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्रों में रविवार को नदी व नहर में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश हो रही है। परिजन बिलख रहे हैं। युवकों में एक लखनऊ का निवासी है तो दूसरा अयोध्या जिले का। लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर जे निवासी श्री राम वर्मा का पुत्र दीपक वर्मा (18) रविवार को अपने छह दोस्तों के साथ देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी क्षेत्र में किसान पथ पर शारदा नहर में नहाने आया था।
विज्ञापन
बताते है कि उसने पुल के ऊपर से नहर में छलांग लगा दी। लेकिन नहर में गहरा पानी होने के कारण वह उसी में लापता हो गया। दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलवाए। एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। मौके पर पहुंची दीपक की बहन कंचन वर्मा ने बताया कि दीपक ई रिक्शा चलाता है। घर से बिना बताए आया था।
विज्ञापन
वहीं, अयोध्या जिले के थाना पटरंगा के लोनियनपुरवा मजरे साथोली गांव निवासी पंचम लाल रावत (20) रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में नमामि गंगे योजना में पाइपलाइन बिछाने का काम करता था। रविवार को पंचम लाल शौच करने रामसनेहीघाट सूबेदारपुरवा मजरे शाहपुर गांव के पास कल्याणी नदी के किनारे गया थ।
विज्ञापन
गर्मी अधिक होने के कारण कपड़े चप्पल व मोबाइल नदी के किनारे रखकर नहाने चला गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। रामसनेहीघाट के एसएचओ ओपी तिवारी ने बताया कि गोताखोरों से तलाश करवाई जा रही है। दोनों घटनाओं में देर शाम तक युवकों का पता नहीं लग सका।