फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people died due to vomiting and diarrhea, ten patients admitted

Lucknow News: उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत, दस मरीज भर्ती

Thu, 25 May 2023 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to vomiting and diarrhea, ten patients admitted
गर्मी और उमस के कारण जिले में बीमार हो रहे लोगजिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में आ रहे बीमार
विज्ञापन

फोटो संख्या 21
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली-रोहनियां। धूप और गर्मी के बीच बारिश के बाद संक्रामक बीमारियां बढ़ गई हैं। रोहनियां क्षेत्र में पेट में दर्द व उल्टी-दस्त के बाद युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दस मरीजों को भर्ती कराया गया है। सीएचसी से लेकर पीएचसी की ओपीडी में भी जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना नहीं है।
रोहनियां क्षेत्र के पूरे भवानी निवासी प्रमोद कुमार (35) पुत्र राजेंद्र कुमार के पेट में दर्द व अन्य समस्या होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता राजेंद्र कुमार का कहना है कि इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। उधर रोहनियां क्षेत्र के ही इटौरा बुजुर्ग निवासी राजदुलारे (50) पुत्र शैलेंद्र नाथ के अचानक बीमार होने पर सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रूपा का कहना है कि गर्मी अधिक होने के कारण हालत खराब हुई थी।
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आने से बेलाटेकई निवासी प्रिया (3) व बुखार से ग्रसित दरीबा निवासी रिऋी (7) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्टी-दस्त से ग्रसित कई और मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उधर, ओपीडी में भी मरीजों की लाइन लगी रही। परचा काउंटर से लेकर दवा खिड़की व पैथोलॉजी में भी मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में जुकाम-बुखार और डायरिया से संबंधित करीब 1700 मरीज पहुंचे। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। अस्पताल में इलाज से संबंधित समुचित संसाधन उपलब्ध हैं। दवाओं की भी कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed