{"_id":"633ea053688ccc07615d43a9","slug":"two-people-died-because-of-electricity-current-rudauli-thana-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दुर्गा पूजा पंडाल में उतरे करंट से दो लोगों की मौत, आधा दर्जन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दुर्गा पूजा पंडाल में उतरे करंट से दो लोगों की मौत, आधा दर्जन झुलसे
Thu, 06 Oct 2022 03:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:00 PM IST
सार
दुर्गा पूजा पंडाल में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बसैगापुर गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक लोहे के खंभों में करंट उतर आने के कारण लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बुधवार की शाम दुर्गा पूजा पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां पर सैकड़ों की संख्या में माता-बहनें एवं बड़े बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मृतकों का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बाराबंकी भेज दिया गया जिन का अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह भारी बारिश के दौरान बीच में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव एवं दरियाबाद विधानसभा से विधायक व मंत्री सतीश चंद शर्मा की मौजूदगी में कर दिया गया। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन