फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people burnt alive after truck-trailer collision

Lucknow News: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो जिंदा जले

Wed, 10 Jun 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two people burnt alive after truck-trailer collision
बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात चौबीसी गांव के पास ट्रेलर मुर्गीदाना लदे ट्रक से टकरा गया। इससे आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों जिंदा जल गए, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया और एक व्यक्ति लापता है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बस्ती जिले के कलवारी से मौरंग लाने के लिए ट्रेलर सोमवार शाम उरई, जालौन के लिए निकला था। इसमें लखनऊ के निगोहां के नयाखेड़ा निवासी चालक मनोज (40), भतीजा सतीश (18), संतकबीरनगर जिले के बखीरा क्षेत्र के मुंडेरी गांव निवासी राजेश व खलासी सवार थे। मंगलवार रात करीब सवा दो बजे ट्रेलर हाईवे किनारे मुर्गीदाना लदे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि टायर धमाके के साथ फटने लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक मनोज को गंभीर हालत में सीएचसी हैदरगढ़ फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। राहत कार्य के दौरान सुबह पांच बजे और नौ बजे दो जले हुए शव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने शव पहचानने से किया इन्कार
अस्पताल पहुंचे सतीश के भाई मनीष व राजेश के भाई दिनेश ने जल चुके शवों को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने डीएनए जांच कराने की बात कही है। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मनोज के अनुसार, ट्रेलर में चार लोग सवार थे। लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

मनोज के मना करने पर सवार हुए थे दो और लोग
ट्रेलर मालिक बस्ती के कलवारी निवासी शिवकुमार ने बताया कि उरई जालौन तक जाने के लिए मनोज ने मना कर दिया था। इसके बाद चालक राजेश अपने साथ लेकर आए खलासी के साथ सवार हुए थे।

डीओसी के कारण विकराल हुई आग
ट्रक चालक रायबरेली के पंडितपुरवा निवासी अनिल कुमार मुर्गीदाना लेकर अमेठी स्थित फैक्टरी जा रहा था। फैक्टरी में ट्रकों की संख्या अधिक होने के कारण पास में ही सड़क पर ट्रक खड़ा कर चाय पी रहा था। लोगों ने बताया कि मुर्गी चारा में मिलाने के लिए ट्रक में डी-आयल्ड केक (डीओसी) लदा था। इससे आग और विकराल हो गई। हालांकि मुर्गी दाना फैक्टरी के जिम्मेदारों ने ट्रक में भूसी लदा होने का दावा किया है। एसएचओ के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed