{"_id":"5dc908638ebc3e5b3e14e43f","slug":"two-patients-died-due-to-dengue-in-bkt-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से छात्रा समेत दो की मौत, सीएमओ बोले- कराएंगे डेथ ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से छात्रा समेत दो की मौत, सीएमओ बोले- कराएंगे डेथ ऑडिट
Mon, 11 Nov 2019 12:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी में शनिवार देर रात डेंगू से छात्रा समेत दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, बीकेटी और इटौंजा की नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में छह से अधिक लोग डेंगू की चपेट में हैं।
बीकेटी के मौर्य नगर निवासी मोबाइल दुकानदार आनंद कुमार सिंह (30) दो दिनों से डेंगू से पीड़ित थे।
उनका मड़ियांव के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार देर रात आनंद की मौत हो गई। वहीं, बीकेटी के कठवारा के किसान रामपाल साहू की बेटी शिल्पी (18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार देर रात तेज बुखार आने पर परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने डेंगू होने की बात कहते हुए ट्रॉमा ले जाने की सलाह दी। केजीएमयू ले जाते वक्त शिल्पी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दो मरीजों की मौत की जानकारी मिली है। दोनों मामले की डेथ ऑडिट कराई जाएगी। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ

एक सप्ताह से है प्रकोप
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीकेटी के कठवारा व इटौंजा महोना अमानीगंज बरगदी अचरा मऊ सहित कई गांवों में एक सप्ताह से डेंगू का प्रकोप है। छह लोग इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीकेटी-इटौंजा सीएचसी, राम सागर मिश्रा चिकित्सालय में डेंगू पीड़ितों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है।
वहीं, एसीएमओ डॉ. डीके बाजपेई ने मामला संज्ञान में न होने और जांच करा अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही है। उधर, सरोजनीनगर के बंथरा गांव में 12 से अधिक लोग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। प्लेटलेट्स बेहद कम आने पर ये सभी डेंगू का इलाज करा रहे हैं।
एक ही परिवार के रिंकू, अंश गुप्ता, राहुल गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता और काजल गुप्ता बुखार की चपेट में हैं। इसके अलावा मीठी गुप्ता व टिल्लू, बंथरा बाजार निवासी कुसुम सिंह, इंद्रपाल सिंह, अरुण चौरसिया व सुनैना चौरसिया, हमीरपुर निवासी पति-पत्नी राजू कोरी और पुष्पा कोरी भी बुखार से जूझ रहे हैं।