फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two new tribunal court in lucknow

कपूरथला, मोतीमहल परिसर में बनेंगे दो नए ट्रिब्यूनल कोर्ट

Mon, 02 Sep 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
two new tribunal court in lucknow
लखनऊ। सुनवाई में देरी से लंबित अधिग्रहण से जुड़े मुआवजे के विवाद संग परिवहन विभाग से जुड़े दुर्घटना बीमा क्लेम के वादों के निस्तारण में तेजी लाने को राजधानी में जल्द ही दो नए ट्रिब्यूनल कोर्ट का संचालन शुरू होगा। हाईकोर्ट की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा कपूरथला में नगर निगम जोन कार्यालय के समीप और मोती महल परिसर में कोर्ट स्थल चयनित किए गए हैं। इनके निर्माण कार्य को पूरा कराने का कार्य किया जा रहा है। कपूरथला में जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुआवजा वादों और मोती महल में मार्ग दुर्घटना बीमा क्लेम से जुड़े लंबित वादों की सुनवाई होगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने दी।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि स्थल चयन के बाद दोनों ही जगह पर ट्रिब्यूनल कोर्ट के लिए जरूरी कार्यालय कक्ष व अन्य संसाधन जुटाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी दो माह में दोनों ही स्थल पर चयनित ट्रिब्यूनल कोर्ट को संचालित किए जाने से जुड़े सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। इसकी हाईकोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed