फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two new ias deployed in ayodhya

धर्मसभा के मद्देनजर दो और आईएएस अधिकारी भेजे गए अयोध्या

Sun, 25 Nov 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
two new ias deployed in ayodhya
अयोध्या - फोटो : amar ujala

रविवार को विहिप की धर्मसभा के मद्देनजर दो और आईएएस अधिकारियों को अयोध्या भेजा गया है। इससेपहले एक आईएएस व चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अयोध्या भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को अयोध्या में शिवसेना का कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने पर राहत की सांस ली। इसके बाद विहिप की रविवार को बहुप्रचारित धर्मसभा के मद्देनजर वहां कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


अयोध्या के मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से बात कर अयोध्या को अच्छी तरह जानने वाले दो अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को वहां भेजने का फैसला हुआ।

नियुक्ति विभाग ने सचिव औद्योगिक विकास एमपी अग्रवाल और विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण दिव्य प्रकाश गिरि को अयोध्या पहुंचने का निर्देश दे दिया है। अग्रवाल बसपा शासनकाल में जुलाई 2009 से मार्च 2012 तक अयोध्या (फैजाबाद) के जिलाधिकारी रहे हैं। गिरि भी पीसीएस सेवा के दौरान अयोध्या में तैनात रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed