{"_id":"5e14825c8ebc3e87c56ea66e","slug":"two-murdered-in-hardi-thana-kshetra-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में दो युवकों को दिनदहाड़े फावड़े से काट डाला, सांसे थमने तक करते रहे वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में दो युवकों को दिनदहाड़े फावड़े से काट डाला, सांसे थमने तक करते रहे वार
Tue, 07 Jan 2020 07:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहा के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर फावड़ा लेकर हमला बोल दिया। फावड़े से हमले के बाद दोनो युवकों की चलती सांस देखकर बदमाशों ने चाकू व बेलछा से तब तक वार करते रहे, जब तक दोनो की सांसे थम नहीं गई।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ व थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिया। खेरीघाट थाना क्षेत्र के गांसगढ़ी निवासी मनोज वर्मा (45) पुत्र परसू वर्मा व पंचू वर्मा (42) पुत्र हजूर एक बाइक पर सवार होकर राजी चौराहा अपने निजी कार्य से गए हुए थे।
विज्ञापन
वह वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में हरदी थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा के पास बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दोनो युवकों पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक चोटिल अवस्था में बाइक से नीचे गिर गए और तड़पने लगे।
विज्ञापन
दोनो युवकों की चलती सांस देख कर बदमाशों ने चाकू व बेलछा से वार करना शुरू कर दिया। मनोज का फावड़ा से गला काट दिया और पंचू को चाकू व बेलछा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
Trending Videos
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एएसपी रवींद्र सिंह, सीओ महसी शंकर प्रसाद व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक परिवार के लोगो को रो-रोकर बुरा हाल है।