फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two more were also involved in the murder of the woman

Lucknow News: महिला की हत्या में दो और भी थे शामिल

Fri, 23 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 23 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two more were also involved in the murder of the woman
महिला की हत्या में दो और भी थे शामिल
लखनऊ। मोहनलालगंज में मुस्कान की हत्या में दो और लोग शामिल थे। इनमें एक नाबालिग और दूसरा उसका साथी है। पत्नी के चरित्र पर शक के कारण आरोपी पति आसिफ ने दोनों के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने पत्नी की हत्या के बदले दोनों को एक लाख रुपये देने का वादा किया था।
विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक मुस्कान की हत्या में आसिफ के अलावा दो और लोगों की भूमिका सामने आई है। छानबीन की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आसिफ ने दोनों साथियों से पूर्व नियोजित घटनास्थल पर आने के लिए बोला था। इसके बाद मुस्कान की हत्या कर दी। हत्या के बाद नाबालिग और उसका साथी डर कर के भाग गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद दोनों आ गए थे और लूटपाट की कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सेवई गांव निवासी आसिफ ने पत्नी मुस्कान और गर्भस्थ शिशु की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इसे लूट के दौरान हत्या का रूप दिया था, लेकिन पुलिस की पड़ताल में पकड़ा गया था। पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed