फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two more deaths because of swine flu in Lucknow.

स्वाइन फ्लू से दो और मौतें, अब तक 16 की मौत, 51 नए मरीज मिले

Sun, 27 Aug 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
two more deaths because of swine flu in Lucknow.

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से शनिवार को फिर दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को केजीएमयू व पीजीआई से मिली रिपोर्ट में 51 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। राजधानी में एच1एन1 वायरस के संक्रमण से अब जहां 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1319 पहुंच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला को करीब तीन दिन पहले केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा महिला को गुर्दा रोग संबंधी शिकायत भी थी। केजीएमयू में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा राजाजीपुरम की 47 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


उसका इलाज घर पर ही किया जा रहा था। शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की पुष्टि तो हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा वितरण न करने पर डॉक्टर को नोटिस

two more deaths because of swine flu in Lucknow.
demo pic

स्वाइन फ्लू के मरीजों को दवा वितरण के लिए टीम में ड्यूटी पर लगाए गए डॉ. शकील को अनुपस्थित रहने पर सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेयी ने नोटिस भेजा है। शनिवार को जारी नोटिस में उनसे ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर दो दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष ने सीएमओ से डॉक्टर के निर्धारित ड्यूटी पर समय से उपस्थित न होने, 25 अगस्त को ड्यूटी लगी होने के बावजूद किसी भी मरीज को दवा उपलब्ध न कराने, मरीज के घर पर कोई भी व्यक्ति न होने जैसी गलत जानकारी देने की शिकायत की थी।

बुजुर्ग महिला में डेंगू की पुष्टि
केजीएमयू से शनिवार को मिली रिपोर्ट में राजधानी के एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ कर 40 पहुंच गया है, जबकि इससे एक मौत भी हो चुकी है। शनिवार को  राजाजीपुरम की मालती सेन (95) की 26 अगस्त को केजीएमयू में डेंगू की जांच की गई थी, जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed