{"_id":"6001d7688ebc3e32f2278887","slug":"two-more-days-may-be-foggy-lucknow-news-lko560044926","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा व गलन भरी ठंड से अभी दो दिन राहत नहीं, लखनऊ में घने कोहरे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा व गलन भरी ठंड से अभी दो दिन राहत नहीं, लखनऊ में घने कोहरे की चेतावनी
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में अभी दो दिन तक गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। शनिवार व रविवार को भी गलन बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक कोहरे के साथ ही शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 15 से 17 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में गलन भरी ठंड व शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक दो दिन बाद गलन से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सर्दी बरकरार रहेगी।
आज भी पारा 6 डिग्री के आसपास रहने के आसार
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 6 डिग्री के पास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दिखाते रहे शिमला जैसा मौसम
शुक्रवार को राजधानी की सुबह घने कोहरे से ढकी थी। ऐसे में एक तरफ जहां कई लोग घरों में ब्लोअर चला कर कंबल रजाई में दुबके रहे, वहीं कई लोग सर्द मौसम का लुत्फ लेने बाहर निकले और सोशल मीडिया पर राजधानी में शिमला जैसे मौसम का नजारा दिखाते रहे।