फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two more cases on shakeel haider who in yes man of Mukhtar ansari

लखनऊ : मुख्तार के करीबी बिल्डर शकील पर दो और केस दर्ज, 70 लाख हड़पने का आरोप

Sat, 18 Dec 2021 12:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 18 Dec 2021 12:10 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर शकील हैदर पर वजीरगंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बार रिटायर्ड कानूनगो समेत दो पीड़ितों ने जमीन देने के बदले 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
two more cases on shakeel haider who in yes man  of Mukhtar ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर शकील हैदर पर वजीरगंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बार रिटायर्ड कानूनगो समेत दो पीड़ितों ने जमीन देने के बदले 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जो जमीन रजिस्ट्री की थी, उसी पर बैंक से 107 करोड़ रुपये का लोन भी करा लिया था। इसकी किस्तें न देने के कारण बैंक ने रिकवरी नोटिस जारी किया था। बैंक की कार्रवाई शुरू हुई तो पीड़ितों को ठगी का पता चला। पीड़ितों ने डीएम से शिकायत की जिस पर जांच के बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राजकिशोर पांडेय के मुताबिक, भरावन निवासी शिवमोहन ने आरोप लगाया है कि शकील और उसके साथी रईस अहमद ने उससे साढ़े 12 लाख रुपये लेकर जो जमीन रजिस्ट्री की, उस पर पहले से ही करोड़ों रुपये का लोन था। शिवमोहन का आरोप है कि उस जमीन पर निर्मा ण के नाम पर उन्होंने करीब 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। बाद में धोखाधड़ी की जानकारी पर शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केमुताबिक, ठाकुरगंज निवासी शिवराज सिंह कानूनगो के पद से रिटायर हैं। उन्होंने भी धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस ने शकील हैदर, प्रॉपर्टी डीलर बलिराम, शौकत, इरशाद व श्रीकृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed