फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two more arrested for rigging the daroga's recruitment exam

दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली में दो और गिरफ्तार

Sat, 14 May 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested for rigging the  daroga's recruitment exam
दरोगा भर्ती परीक्षा धांधली में दो और गिरफ्तार। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
महानगर पुलिस ने शुक्रवार को दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर पास होने वाले दो अन्य अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस बृहस्पतिवार तक 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन

एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से दरोगा भर्ती कराई जा रही है। 12 ननंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने अनुचित साधनों का प्रयोग कर परीक्षा पास की। ऐसे अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की ओर से महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में शुक्रवार को महानगर पुलिस ने आजमगढ निवासी सनत कुमार गौड़ व बलिया निवासी जयशंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित शुक्रवार को लखनऊ पलिस लाइंस अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिए आए थे। इस दौरान ही भर्ती बोर्ड से जुड़े हुए लोगों ने सभी को पकड़ कर महानगर पुलिस के हवाले कर दिया।

दरोगा भर्ती धांधली में 13 की और होनी है गिरफ्तारी
दरोगा भर्ती में अभ्यर्थी, जिनके फिंगर प्रिंट नहीं मिले। उनके द्वारा साधनों को उपयोग कर आपराधिक कृत्य किया गया। ऐसे में 57 अभ्यर्थियों पर शक घेरे में आए थे। जिनमें से पुलिस ने शुक्रवार तक 44 आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभी 13 आरोपी बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed