{"_id":"647c7c98b77217b1c60e9886","slug":"two-men-got-drowned-in-river-ganga-in-lalganj-raebareli-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद
Sun, 04 Jun 2023 05:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jun 2023 05:29 PM IST
सार
रायबरेली में परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए गए दो युवक नदी में डूब गए जिसमें से एक का शव बरामद हुआ है। एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालगंज क्षेत्र के गेगासों गंगा घाट में रविवार को परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गए दो युवक नदी में डूब गए। जिनमें से एक युवक का शव कई घंटे बाद घटनास्थल से बरामद कर लिया गया जबकि दूसरे युवक की खोजबीन में एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
गुरबक्शगंज निवासी प्रियांशू साहू (20) पुत्र रामप्रसाद और उसका ममेरा भाई सुमित (17) परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते समय सुमित गहरे पानी में जाने लगा तो प्रियांशू ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी बीच दोनों गंगा में डूब गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण पर अब तक 345 करोड़ खर्च, दुनिया के कुछ चुनिंदा मंदिरों में होगा शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा-सुभासपा के बीच तालमेल पर अगले महीने बैठक, राजभर ने तैयार कराया प्रभाव वाली सीटों का ब्योरा
सूचना पर पहुंचे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ महिपाल पाठक व पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने दोपहर करीब 3:30 बजे प्रियांशू के शव को खोज निकाला।
घटना के वक्त मृतक के पिता रामप्रसाद, मामा राजेश व उसका रिश्तेदार अजीत भी मौजूद था। हादसे के बाद मां सुनीता, बहन रिया व प्रियंका का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं मृतक के ममेरे भाई सुमित की तलाश में स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं।