फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two members committee will investigate irregularities in Nursing officer bharti exam.

UP: नर्सिंग आफिसर भर्ती परीक्षा मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी बनी, अपने स्तर पर करेगी धांधली की जांच

Thu, 18 Jul 2024 12:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jul 2024 12:00 PM IST
सार

एसजीपीजीआई में नर्सिंग आफिसर के 280 पदों के लिए करीब 40 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने आवेदन किए थे। इसके लिए मंगलवार को प्रदेश के 120 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Two members committee will investigate irregularities in Nursing officer bharti exam.
पीजीआई लखनऊ - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसजीपीजीआई प्रशासन ने नर्सिंग आफिसर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी सप्ताहभर में अपनी रिपोर्ट देगी। संबंधित परीक्षा केंद्र की कॉपियां भी अलग करा दी गई है।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई में नर्सिंग आफिसर के 280 पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए करीब 40 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने आवेदन किए। प्रदेश के 120 सेंटरों पर मंगलवार को परीक्षा आयोजित की गई थी। सीतापुर के लहरपुर स्थित परीक्षा केंद्र में कुछ परीक्षार्थियों के पास परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब से जुड़े पत्र मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर... 'सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ!' केशव मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर पुलिस के फरमान को अखिलेश ने बताया सामाजिक अपराध, बोले- कोर्ट संज्ञान ले और कार्रवाई करे


इस मामले में पुलिस 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ एसजीपीजीआई प्रशासन की ओर से भी दो सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कमेटी को परीक्षा प्रश्न पत्र को अपलोड करने से लेकर उसके खुलने के तरीके, प्रश्न पत्र तैयार करते समय बरती गई सावधानी आदि की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह कमेटी पुलिस की जांच रिपोर्ट को भी अपनी रिपोर्ट में शामिल करेगी। यह भी देखा जाएगा कि जिन सवालों के जवाब मिले हैं, उनमें से कितने प्रश्न पत्र में शामिल थे। इस संबंध में एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आरके धीमान का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तक सिर्फ एक सेंटर में गड़बड़ी की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed