फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two man died and two injured in accident in goshainganj

हादसाः घर में घुसा बेकाबू डंपर, दो युवकों की मौत, दो घायल

Wed, 01 Jul 2020 05:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
two man died and two injured in accident in goshainganj
हादसे में जान गवाने वाले रमजान और मेराज - फोटो : amar ujala

गोसाईंगंज में सुल्तानपुर हाइवे के किनारे बसे कबीरपुर गांव में सोमवार रात मिट्टी लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर घर में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर दौडे़ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान डंपर चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि कबीरपुर निवासी इशहाक ने हाइवे पर मिट्टी गिरवाई थी। सोमवार शाम हाइवे से मिट्टी घर पहुंचाने के लिए सिकन्दरपुर तकिया गांव निवासी मेराज अली (18) अपने पड़ोसी रमजान अली (18) और जाबिर (19) को काम पर लगाया था।
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे तीनों ढेलिया पर मिट्टी भर रहे थे तभी गोसाईगंज की तरफ से मिट्टी लादकर आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पडे़ मिट्टी के ढेर पर चढ़कर मजदूरों को टक्कर मारते हुए केशन के घर में जा घुसा। हादसे में घर के बाहर सो रही केशन की पत्नी सरस्वती (65) भी चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे में मेराज व रमजान की मौत हो गई जबकि जाबिर घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम

two man died and two injured in accident in goshainganj
घर में घुसा डंपर - फोटो : amar ujala
मजदूरी कर घर चलाने वाले दो युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा है। पूर्व प्रधान दुर्गेश कुमार ने प्रशासन से सहायता देने की मांग की है। मेराज, चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीन वर्ष पहले बड़े भाई रियाज अली की मौत हो गई थी। बड़े भाइयों सिराज व फिरोज के साथ कमाता था। बेटे की मौत से पिता निजाम व मां खैतूननिशा का बुरा हाल है। वहीं रमजान के पिता मुराद अली व मां नूरजहां बदहवास हैं। रमजान भाइयों मे मंझला था। 

परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने खुर्दही बाजार में शव सुल्तानपुर हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। कस्बा चौकी इंचार्ज दिलशाद ने केस दर्ज होने की जानकारी देने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। हाइवे खुलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शाम करीब छह बजे गांव में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एहतियातन पुलिस फोर्स मौजूद रहा।  

अनुमति से ज्यादा गाड़ियों से करते हैं खनन
सरकारी कामों में मिट्टी डालने के बहाने नियमों की धज्जियां उड़ाकर खनन किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन को गुमराह करने के लिये नम्बर प्लेट हटाकर खनन किया जा रहा है। मामला तब प्रकाश में आया जब बिना नम्बर प्लेट लगे डंपर से हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed