फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two labour died with electric current

मिक्सर मशीन में करंट उतरने से दो मजदूरों की मौत

Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
two labour died with electric current
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के सन सिटी में एक निर्माणाधीन मकान में सोमवार शाम स्लैब ढालने के बाद मिक्सर मशीन हटाते वक्त उसमें करंट उतरने से छह मजदूर चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार मजदूर मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

आलमबाग निवासी विनोद पारा थाना क्षेत्र के सन सिटी में मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को काकोरी के नौबस्ता का रहने वाला मजदूर कमलेश मौर्या (25), मलिहाबाद के ग्राम खड़ता निवासी रामबाबू राठौर (25) समेत कई मजदूर विनोद के मकान की दूसरी मंजिल की स्लैब ढाल रहे थे। शाम करीब पांच बजे स्लैब का काम पूरा हो गया। ठेकेदार अनुज चौरसिया ने मजदूरों से मिक्सर मशीन को घर के सामने से हटाकर बगल में खाली प्लॉट में रखने को कहा। छह मजदूर मशीन को खींचकर प्लॉट पर ले जा रहे थे। तभी जमीन पर पड़े कटे तार से मशीन में करंट उतर आया। इससे कमलेश व रामबाबू समेत छह मजदूर करंट की चपेट में आ गए। कमलेश व रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, अन्य चारों मजदूर मामूली रूप से ही झुलसे हैं। मृतक कमलेश मौर्या के रिश्तेदार काकोरी के नौबस्ता निवासी विमलेश मौर्या ने पारा थाने में ठेकेदार अनुज चौरसिया व उसके भाई सोनू चौरसिया के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पारा राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने मांगा मुआवजा
लखनऊ। कमलेश व रामबाबू की मौत की खबर से दोनों के घरों में कोहराम मच गया। उनके गांव के लोगों ने दोनों परिवारों को मुआवजा देने के साथ ही ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed