{"_id":"e938a204929c4deab7282a28b8aa2666","slug":"two-killed-in-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार नाकाम, अवैध खनन में गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार नाकाम, अवैध खनन में गई दो की जान
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में अवैध मिट्टी खनन मजदूरों की जिंदगी लील रहा है। रविवार तड़के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हसियामऊ गांव के पास आपाधापी में चल रहे अवैध खनन के दौरान मिट्टी ढो रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन
इससे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सुबह उठे ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है।
पढ़ें-कैसरगंज को मिला सपा का लोकसभा प्रत्याशी
विज्ञापन
उनका कहना है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है। इसकी कई बार शिकायत भी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।
एसओ गोसाईंगंज राम बाबू यादव ने बताया कि हरिहरपुर गांव के पास मलाक रोड पर रविवार सुबह करीब चार बजे मिट्टी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसके नीचे दबकर रेउतापुर थाना पीजीआई निवासी ट्रैक्टर चालक अनूप यादव (37) व विश्रामखेड़ा थाना मोहनलालगंज निवासी मजदूर ओम प्रकाश (36) की मौत हो गई।
अंधेरे में हादसा होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो देखा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोसाईंगंज पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया और उसके नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों के मुताबिक हसियामऊ गांव के पास रोज रात में मिट्टी का अवैध खनन किया जाता है, जिसमें पूरी रात दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी ढोने का काम करते हैं।
अवैध खनन का कार्य सुबह पांच बजे तक चलता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया है।
अवैध खनन रोकने में प्रशासन असफल
राजधानी में जिला प्रशासन अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई मौतों का जिम्मेदार प्रशासनिक अमला है।
स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन की शह पर ही रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जा रहा है। प्रशासन पर अवैध खनन माफिया भारी पड़ रहे हैं।
गोसाईंगंज क्षेत्र में हसियामऊ गांव अकेला नहीं है, जहां अवैध खनन का काम चल रहा है। सलेमपुर और सीफतनगर गांव के पास भी खनन माफिया सक्रिय हैं।
उधर, इस बारे में एसडीएम सदर धनंजय शुक्ला ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। हसियामऊ व उसके आस-पास के गांवों में हो रहे अवैध खनन की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।