{"_id":"65d04bae413c096afb01d679","slug":"two-injured-when-a-prv-hits-a-tree-in-laharpur-in-sitapur-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: गश्त के दौरान पेड़ से टकराई पीआरवी, सिपाही सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: गश्त के दौरान पेड़ से टकराई पीआरवी, सिपाही सहित दो घायल
Sat, 17 Feb 2024 11:31 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लहरपुर (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लहरपुर (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:31 AM IST
सार
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र में एक पीआरवी एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पीआरवी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात गश्त करने के दौरान पुलिस की पीआरवी पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक व सिपाही घायल हो गए। इनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
भदफर मार्ग पर रमना फॉर्म के निकट एक पीआरवी पेड़ से सुबह चार बजे के लगभग टकराई। जिसके कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।
हादसे में चालक शिवनारायण सहित प्रदीप व आरक्षी सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।