{"_id":"5d94a5038ebc3e93dd48f58a","slug":"two-ias-officers-put-in-a-waiting-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाले में सीबीआई की छापेमारी के बाद दो अफसरों को प्रतीक्षा सूची में डाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाले में सीबीआई की छापेमारी के बाद दो अफसरों को प्रतीक्षा सूची में डाला गया
Wed, 02 Oct 2019 06:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने आईएएस अफसर अजय कुमार सिंह व पवन कुमार को उनके पदों से हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है।
विज्ञापन
अजय कुमार सिंह अभी तक खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव के पद पर थे जबकि पवन कुमार आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव का पदभार संभाल रहे थे।
बता दें कि मंगलवार को अवैध खनन पट्टों की जांच के लिए सीबीआई ने इन दो अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सहारनपुर के डीएम रह चुके दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों समेत 12 लोगों के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज करने के बाद की गई थी।
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर में नामजद 1998 बैच के आईएएस अफसर अजय कुमार सिंह 28 मार्च, 2012 से 12 फरवरी, 2014 तक, जबकि 2008 बैच के आईएएस अफसर पवन कुमार 20 जुलाई, 2015 से 6 अगस्त, 2016 तक सहारनपुर के डीएम रहे हैं।
विज्ञापन