फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two groups of student are beating in bbau

बीबीएयूः छात्रों के दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत, बवाल पर पुलिस ने पीटा, छह घायल

Mon, 16 Sep 2019 02:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Two groups of student are beating in bbau
बवाल के दौरान क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में छात्रों के दो गुटों के बीच शनिवार देर रात फिर भिड़ंत हुई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहले छात्रों को समझाया, जब वे नहीं माने तो जमकर लाठी भांजी। पुलिस ने अशोका व सिद्धार्थ छात्रावास में घुसकर लड़कों को पीटा।
विज्ञापन


किसी ने बाथरूम तो किसी ने झाड़ियों में छिपकर खुद को बचाया। छह से अधिक छात्रों को चोटें आईं हैं। एक का सिर फट गया जबकि एक के पैर में चोट है। पुलिस दोनों पक्ष के करीब छह छात्रों को पकड़कर थाने ले गई। वहीं छात्रावास के गेट के पास कुछ बाइक भी मिली हैं, जिनके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


सुबह तक छात्रों के बीच दहशत का माहौल था। जानकारी के अनुसार, बीटेक-बीकॉम के छात्रों की बीए के छात्रों से पिछले दिनों किसी मुद्दे पर बहस हो गई थी। देर शाम सिद्धार्थ छात्रावास के सामने दोनों गुटों में झड़प हुई। मामला शांत हो गया। देर रात लगभग 12 बजे बीए के छात्रों ने बीटेक-बीकॉम के छात्रों को सुलह के लिए छात्रावास के बाहर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त के लिए कहा था पुलिस को

Two groups of student are beating in bbau
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

बीटेक-बीकॉम के छात्र छात्रावास में नहीं रहते थे, उन्हें अभी छात्रावास अलॉट नहीं हुआ है। वे कुछ देर बाद वहां पहुंचे। पहले दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद छात्रावास से भी काफी छात्र अचानक बाहर आकर बीटेक-बीकॉम के छात्रों को पीटने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।

पहले से गश्त दे रही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्र नहीं माने। उन्होंने इसकी सूचना थाने को दी तो एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और मारपीट कर रहे छात्रों को पीटा। कुछ छात्र भागकर हॉस्टल में गए तो पुलिस वालों ने छात्रावास में भी घुसकर इन छात्रों को पीटा। कोई अपना कमरा छोड़कर तो कोई कपड़ा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस सिद्धार्थ हॉस्टल में भी गई और वहां भी छात्रों को पीटा। इसकी सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड व छात्रावास के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक वार्ता चली।

छात्रावास में न रहने वाले छात्र देर रात परिसर में आकर अराजकता फैला रहे हैं। पूर्व में हुई मारपीट के बाद पुलिस प्रशासन को छात्रावास के आसपास गश्त के लिए कहा गया था। काफी बवाल देख उन्होंने लाठी चलाई है। पुलिस से विस्तृत जानकारी लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। अराजकता किसी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। - प्रो. रामचंद्रा, प्रॉक्टर, बीबीएयू

छह छात्रों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई
विश्वविद्यालय के अंदर लगातार विवाद की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस को शनिवार को भी विवाद की सूचना मिली। पुलिस ने विवाद करने वाले छह छात्रों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। इसमें आनंद सिंह, विश्वान सिंह, दिव्यांश तिवारी, प्रभात, निशांत गौतम और धीरेंद्र कुमार शामिल हैं। - विश्वजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed