फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two global events will be held in Uttar Pradesh.

UP News: 10-15 फरवरी तक दुनिया भर में सुर्खियों में रहेगा यूपी, दो वैश्विक कार्यक्रमों से बनेगा रिकॉर्ड

Wed, 18 Jan 2023 12:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Jan 2023 12:40 PM IST
सार

यूपी में दो वैश्विक आयोजन एक साथ किए जाएंगे। इससे प्रदेश देश दुनिया में सुर्खियों में रहेगा। यूपी सरकार का पूरा फोकस जीआईएस पर है साथ ही जी-20 की मेजबानी भी निभानी होगी।

विज्ञापन
Two global events will be held in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश 10 से 15 फरवरी तक देश ही नहीं दुनिया भर में भी सुर्खियों में होगा। इस दौरान 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 और 11 व 12 फरवरी को जी-20 समिट की आगरा बैठक जैसे दो बड़े आयोजन कर प्रदेश रिकॉर्ड बनाएगा। वहीं, 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में जी-20 समिट की डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। इसमें 19 देशों के 150 से अधिक मेहमान आएंगे। ऐसे में इन आयोजनों से जुड़े अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार का पूरा फोकस जीआईएस-2023 में 20 लाख करोड़ से अधिक का निवेश जुटाकर कीर्तिमान स्थापित करने का है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जी-20 की मेजबानी को निभाना भी राज्य सरकार के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले जी-20 समिट की आगरा बैठक के लिए 8-9 फरवरी की तारीख निर्धारित किया था। हालांकि बाद में इसे बदलकर 11-12 फरवरी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - राहुल के बयान के बाद क्या होगा वरुण गांधी का रुख, तलाश सकते हैं कोई तीसरा रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी की हैट्रिक के लिए यूपी में पिछड़ों को आगे रखेगी भाजपा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कवायद


उधर, योगी सरकार ने 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन रखा है। जी-20 और जीआईएस दोनों के आयोजन में नगर विकास, गृह, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सहित सभी विभागों की कोई न कोई भूमिका है। सरकार के मंत्री और शासन के आला अफसरों के पास भी दोनों आयोजन की जिम्मेदारी है। पर, दोनों आयोजन एक ही साथ होने से अफसरों और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ी हुई है।
 
लखनऊ में छह दिन अलग होगी रौनक
लखनऊ में 10 से 15 फरवरी तक अलग ही रौनक रहेगी। इस दौरान लखनऊ के प्रवेश द्वारों से लेकर प्रमुख मार्ग, बाजार, सरकारी भवन और चौराहों पर आकर्षक रोशनी होगी। होर्डिंग लगेंगे और फूलों से सजाया जाएगा। 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में जीआईएस में डेढ़ दर्जन से अधिक देशों के उद्यमी, निवेशकों और भारतीय औद्योगिक जगत की हस्तियां मौजूद रहेंगी। वहीं, 13 से 15 फरवरी तक जी-20 समिट की डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की बैठक में 19 देशों के 150 से अधिक मेहमान आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed