{"_id":"633a78ff354179071529f94e","slug":"two-girl-students-got-missing-in-barabanki-while-going-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: स्कूल के लिए निकली चचेरी बहनें संदिग्ध हालात में लापता, सड़क किनारे पड़े मिले कपड़े और साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: स्कूल के लिए निकली चचेरी बहनें संदिग्ध हालात में लापता, सड़क किनारे पड़े मिले कपड़े और साइकिल
Mon, 03 Oct 2022 11:25 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:25 AM IST
सार
बाराबंकी जिले में स्कूल के लिए निकलीं दो चचेरी बहनें रास्ते से गायब हो गईं। इस घटना से हड़कंप मच गया है। छात्राओं की तालश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली दो चचेरी बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। दोनों छात्राओं के कपड़े और साइकिल सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो चचेरी बहन कक्षा आठ और नौ की छात्रा हैं। दोनों करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थीं। करीब पौने 9 बजे बाराबंकी जैदपुर मार्ग पर जोगनिया डीह गांव के पास सड़क किनारे दोनों छात्राओं के कपड़े और साइकिल पड़ी मिली। छात्राओं की टाई बेल्ट भी पड़ी थी।
विज्ञापन
सूचना पाने के बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। जहां पर साइकिल व कपड़े मिले वह स्थान स्कूल से करीब 5 किलोमीटर दूर और घर से 2 किलोमीटर दूर है। अनहोनी की आशंका से परिजन हलकान हैं। थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि छात्राओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन